आज नोएडा के सेक्टर-62 में श्री राम मित्र मंडल द्वारा आयोजित दशहरा महोत्सव में नोएडा विधायक श्री पंकज सिंह जी के साथ सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हुआ। इस पावन अवसर पर विजयादशमी पर्व के उत्साह एवं उल्लास के बीच बुराई पर अच्छाई और अधर्म पर धर्म की विजय के शाश्वत संदेश को स्मरण किया।
विजयादशमी का पर्व हमें सत्य, सदाचार और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। प्रभु श्रीराम का जीवन मर्यादा, त्याग, कर्तव्यनिष्ठा और आदर्श आचरण का प्रतीक है। उनके आदर्श हम सभी का सदैव मार्गदर्शन करते रहें और समाज में सत्य, सद्भाव एवं सकारात्मकता की भावना को मजबूत बनाते रहें।
इस पावन अवसर पर आप सभी को विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएँ। प्रभु श्रीराम की कृपा सभी पर बनी रहे और सभी के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि का वास हो।
जय श्रीराम! 🙏🚩







