आज भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा आयोजित ‘दीपावली मिलन एवं म्यूजिकल डांडिया नाइट’ कार्यक्रम में नोएडा विधायक श्री पंकज सिंह जी के साथ सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हुआ। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों से आत्मीय भेंट की तथा उन्हें दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
कार्यक्रम में दीपावली के उल्लास, सांस्कृतिक परंपराओं और आपसी सद्भाव की सुंदर झलक देखने को मिली। ऐसे आयोजन समाज के विभिन्न वर्गों को एक मंच पर लाकर प्रेम, सौहार्द और सामाजिक एकता की भावना को सुदृढ़ करते हैं।
कामना है कि दीपों का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली लेकर आए। आप सभी को दीपावली की हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएँ।







