आज नोएडा के सेक्टर-26 क्लब में आयोजित दीपावली मिलन समारोह में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हुआ। इस अवसर पर उपस्थित सभी प्रियजनों से आत्मीय भेंट की तथा उन्हें दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। समारोह में सभी के साथ मिलकर पर्व की खुशियाँ साझा कीं और आपसी प्रेम, सद्भाव एवं भाईचारे की भावना को और मजबूत करने का अवसर मिला।
दीपावली केवल दीपों का पर्व नहीं, बल्कि अंधकार पर प्रकाश, निराशा पर आशा और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। कामना है कि प्रकाश का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली लेकर आए। माँ लक्ष्मी एवं भगवान श्री गणेश की कृपा से प्रत्येक परिवार का जीवन सुख-समृद्धि और मंगलमय वातावरण से परिपूर्ण रहे।
आप सभी को दीपावली की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ।







