
आज दादरी में जी.टी. रोड से रेलवे ओवरब्रिज तक नवनिर्मित सी.सी. रोड एवं नाला निर्माण कार्य का शिलान्यास किया तथा इस अवसर पर उपस्थित प्रिय क्षेत्रवासियों को संबोधित किया। यह विकास कार्य क्षेत्र की आधारभूत संरचना को मजबूत करने के साथ-साथ आवागमन को सुगम बनाने और जल निकासी व्यवस्था को बेहतर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
इस अवसर पर मा. दादरी विधायक श्री तेजपाल नागर जी, गौतमबुद्ध नगर जिलाध्यक्ष श्री अभिषेक शर्मा जी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अमित चौधरी जी तथा पार्टी के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण भी उपस्थित रहे।






