
गौतमबुद्ध नगर के लिए यह एक ऐतिहासिक उपलब्धि का क्षण है। जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को DGCA द्वारा एरोड्रोम लाइसेंस प्रदान किया गया है, जिससे वर्षों पुराना सपना अब साकार रूप ले रहा है।
यह महत्वपूर्ण उपलब्धि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व और माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के संकल्प का परिणाम है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विकास को नई गति देगा तथा निवेश, उद्योग और युवाओं के लिए रोजगार के अनेक अवसर उत्पन्न करेगा।
इस परियोजना के पूर्ण होने से गौतमबुद्ध नगर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक महत्वपूर्ण आर्थिक एवं औद्योगिक केंद्र के रूप में उभरने के लिए तैयार है।






