
आज चिपियाना बुजुर्ग रेलवे क्रॉसिंग पर निर्माणाधीन एलिवेटेड ब्रिज के कार्यों की प्रगति के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में परियोजना की वर्तमान स्थिति, निर्माण की गुणवत्ता, समयबद्ध पूर्णता तथा स्थानीय नागरिकों की सुविधाओं से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
इस महत्वपूर्ण बैठक में गांव के सम्मानित नागरिक, रेलवे विभाग के अधिकारीगण तथा जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अमित चौधरी जी उपस्थित रहे। एलिवेटेड ब्रिज के निर्माण से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुदृढ़ होगी तथा जाम की समस्या से राहत मिलेगी। यह परियोजना क्षेत्रीय विकास एवं सुगम आवागमन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।






