संविधान दिवस (26 नवंबर) के अवसर पर नोएडा के सेक्टर-62 स्थित दिल्ली मेट्रोपॉलिटन एजुकेशन कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होकर युवा विद्यार्थियों के साथ भारतीय संविधान की महत्ता, संवैधानिक मूल्यों, अधिकारों एवं कर्तव्यों तथा राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर शिक्षा, खेल एवं अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल करने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया। भारतीय संविधान केवल एक कानूनी दस्तावेज नहीं, बल्कि देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था, एकता और अखंडता का आधार है। संविधान में निहित आदर्शों और मूल्यों के प्रति जागरूकता विकसित करना तथा उन्हें अपने जीवन में अपनाना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। विशेष रूप से युवा पीढ़ी की सक्रिय भागीदारी राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
आइए, संविधान की गरिमा एवं उसके मूल्यों को बनाए रखने और एक सशक्त, समावेशी एवं विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान देने का संकल्प लें।
जय हिंद!







