आज खुर्जा की गोयनका कॉलोनी में श्री रवि राणा जी के निवास स्थान पर शिष्टाचार भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना। इस अवसर पर क्षेत्रीय विकास, स्थानीय समस्याओं एवं सामाजिक विषयों पर आत्मीय संवाद हुआ।
ऐसी भेंट-वार्ताएं जनसंपर्क को सुदृढ़ करने, क्षेत्रवासियों से सीधे संवाद स्थापित करने तथा उनके सुझावों को समझने का सशक्त माध्यम हैं।







