आज खुर्जा के पूर्व विधायक श्री हरपाल सिंह जी के निवास स्थान पर शिष्टाचार भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना। इस अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न विषयों, जनहित के मुद्दों एवं सामाजिक सरोकारों पर आत्मीय चर्चा हुई।
वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों का अनुभव एवं मार्गदर्शन सदैव प्रेरणादायी होता है, जो जनसेवा के कार्यों को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में मार्ग प्रशस्त करता है।







