आज जेवर में आयोजित दाऊ जी छठ मेले में भगवान श्रीकृष्ण के बड़े भाई भगवान बलदेव जी महाराज के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर आयोजित मेले एवं दंगल प्रतियोगिता में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हुआ। इस दौरान आयोजित पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में भी सहभागिता की और इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन से जुड़ी परंपराओं को करीब से अनुभव किया।
दाऊ जी महाराज की पावन भूमि से जुड़ी यह परंपरा हमारी समृद्ध धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। ऐसे आयोजन हमारी लोक संस्कृति, आस्था और पारंपरिक मूल्यों को सहेजने के साथ-साथ उन्हें पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ाने का कार्य करते हैं। धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से समाज में अपनी विरासत और परंपराओं के प्रति जुड़ाव और मजबूत होता है।
जय दाऊ जी महाराज! 🙏







