मा. प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ताओं के व्यक्तित्व एवं क्षमता निर्माण हेतु आयोजित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 में आज ग्रेटर नोएडा स्थित IIMT कॉलेज में सम्मिलित हुआ।
इस प्रशिक्षण महाअभियान का उद्देश्य पार्टी कार्यकर्ताओं के वैचारिक, संगठनात्मक एवं नेतृत्व कौशल को सुदृढ़ बनाना है, ताकि वे समाज के प्रत्येक वर्ग तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को प्रभावी रूप से पहुंचा सकें।
इस अवसर पर मा. दादरी विधायक श्री तेजपाल नागर जी, भाजपा गौतमबुद्ध नगर जिलाध्यक्ष श्री अभिषेक शर्मा जी तथा पार्टी के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण भी उपस्थित रहे।







