आज नोएडा के बरौला ग्राम में नोएडा विधायक श्री पंकज सिंह जी के साथ विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास कर क्षेत्रवासियों को विकास की नई सौगात दी। इस अवसर पर सड़क, नाली, जल निकासी एवं अन्य जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों की शुरुआत की गई, जिससे क्षेत्र के समग्र विकास को नई गति मिलेगी और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी।
जनता की आवश्यकताओं को प्राथमिकता देते हुए विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाना हमारी प्रतिबद्धता है, जिससे क्षेत्र में सुशासन एवं सुविधा का विस्तार सुनिश्चित हो सके।







