आज नोएडा सेक्टर-27 स्थित कैंप कार्यालय पर जनसुनवाई के माध्यम से प्रिय क्षेत्रवासियों की समस्याओं से अवगत हुआ। इस दौरान नागरिकों द्वारा उठाए गए विभिन्न मुद्दों को गंभीरता से सुना गया एवं उनके त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए गए। जनसेवा के इस माध्यम से जनता की समस्याओं का समाधान करना हमारी प्राथमिकता है। प्रत्येक नागरिक की समस्या का शीघ्र और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
आप सभी का विश्वास और सहयोग ही हमें जनहित में कार्य करने की प्रेरणा देता है।







