आज बुलंदशहर स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में माननीय राज्यमंत्री एवं जनपद बुलंदशहर के प्रभारी मंत्री सुरेंद्र डिलेर जी की अध्यक्षता में यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा संकल्प अभियान की बैठक में सम्मिलित हुआ। बैठक में प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस को सेवा, समर्पण और जनकल्याण के संकल्प के साथ मनाने को लेकर विभिन्न कार्यक्रमों एवं तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई।
इस अवसर पर बुलंदशहर सांसद डॉ. भोला सिंह जी, सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मीराज सिंह जी, खुर्जा विधायक मीनाक्षी सिंह जी, विधायक देवेंद्र सिंह लोधी जी, विधायक संजय शर्मा जी, विधायक चंद्रप्रकाश लोधी जी, सदर विधायक प्रदीप कुमार चौधरी जी, बुलंदशहर जिलाध्यक्ष विकास चौहान जी, जिला पंचायत अध्यक्ष अंतुल तेवतिया जी सहित अन्य पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे। सेवा एवं जनकल्याण के माध्यम से समाज के अंतिम पायदान तक सकारात्मक परिवर्तन पहुंचाने के संकल्प के साथ अभियान को सफल बनाने पर विचार-विमर्श हुआ।







