आज नोएडा विधानसभा के ग्राम कनावनी में सांसद निधि के अंतर्गत नोएडा, दादरी एवं जेवर विधानसभाओं के कुल 31 विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया। इन परियोजनाओं का उद्देश्य क्षेत्र में आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करना तथा जनसुविधाओं को और बेहतर बनाना है।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित प्रिय क्षेत्रवासियों के साथ डबल इंजन सरकार की विकास प्रतिबद्धता एवं केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर भाजपा नोएडा महानगर अध्यक्ष श्री महेश चौहान जी सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
इन विकास कार्यों से क्षेत्र की आधारभूत सुविधाओं में वृद्धि होगी तथा जनजीवन को और अधिक सुगम बनाने में सहायता मिलेगी।







