आज अपने संसदीय क्षेत्र के ग्रेटर नोएडा स्थित डाढ़ा फार्म हाउस में आयोजित होली मिलन समारोह में गौतमबुद्ध नगर जिलाध्यक्ष श्री अभिषेक शर्मा जी तथा अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ सम्मिलित हुआ।
इस अवसर पर उपस्थित क्षेत्रवासियों को होली के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। होली का यह उत्सव आपसी प्रेम, भाईचारे, सामाजिक समरसता और आनंद का संदेश देता है। रंगों का यह पर्व समाज को जोड़ने और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने का सशक्त माध्यम है।
ऐसे आयोजन जनसंपर्क को मजबूत करते हुए सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।







