आज ग्रेटर नोएडा के जीरो पॉइंट पर होंडा इंडिया फाउंडेशन, ग्रेटर नोएडा इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी एवं कैच फाउंडेशन के सौजन्य से निर्मित किए जा रहे होंडा बायोडायवर्सिटी पार्क का शिलान्यास किया। यह पार्क पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता के संवर्धन तथा हरित क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
इस परियोजना के माध्यम से क्षेत्र में प्राकृतिक संतुलन को बढ़ावा देने के साथ-साथ नागरिकों को एक स्वच्छ और हरित वातावरण उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।
इस अवसर पर गौतमबुद्ध नगर जिलाध्यक्ष श्री अभिषेक शर्मा जी, एमएलसी श्री श्रीचंद शर्मा जी तथा होंडा इंडिया, ग्रेटर नोएडा इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी एवं कैच फाउंडेशन के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।







