
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के करकमलों द्वारा प्रस्तावित जेवर (नोएडा इंटरनेशनल) एयरपोर्ट के उद्घाटन कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में आज सहभागिता की। इस बैठक में माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री पंकज चौधरी जी, संगठन महामंत्री श्री धर्मपाल सिंह जी, उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय राज्यमंत्री श्री कुंवर बृजेश सिंह जी, पश्चिमी क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री सतेन्द्र शिशोदिया जी, माननीय विधायकगण एवं पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
बैठक में कार्यक्रम को भव्य, सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने के लिए विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई तथा सभी के साथ समन्वय स्थापित करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश साझा किए गए। यह ऐतिहासिक अवसर क्षेत्र के विकास, निवेश एवं रोजगार के नए आयाम स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।






