श्रमिक दिवस के अवसर पर आज नोएडा के सेक्टर-39 स्थित राजकीय जिला चिकित्सालय में उपस्थित चिकित्सक भाईयों-बहनों, नर्स बहनों एवं अन्य स्टॉफगण से आत्मीय भेंट कर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस दौरान समाज की सेवा में निरंतर समर्पित स्वास्थ्यकर्मियों के योगदान की सराहना की गई, जो हर परिस्थिति में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए मानवता की सेवा में लगे रहते हैं। स्वास्थ्यकर्मी हमारे समाज के ऐसे सच्चे कर्मयोगी हैं, जिनकी मेहनत, समर्पण और सेवा भावना ही स्वस्थ समाज की आधारशिला है। उनके अथक प्रयासों से न केवल लोगों को बेहतर उपचार मिलता है, बल्कि समाज में सुरक्षा और विश्वास की भावना भी मजबूत होती है।
इस अवसर पर सभी स्वास्थ्यकर्मियों के उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं निरंतर सेवा भावना के लिए शुभकामनाएं दीं। श्रमिक दिवस हमें हर उस व्यक्ति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर देता है, जो अपने श्रम से समाज और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।







