आज नोएडा सेक्टर-27 स्थित कैंप कार्यालय पर जनसुनवाई आयोजित कर क्षेत्रवासियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान विभिन्न स्थानीय मुद्दों, नागरिक सुविधाओं, विकास कार्यों एवं जनहित से जुड़े विषयों पर लोगों ने अपने सुझाव एवं शिकायतें साझा कीं। जनसुनवाई के दौरान प्राप्त समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, ताकि आमजन को शीघ्र राहत मिल सके। जनसंपर्क के इस माध्यम से नागरिकों और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित होता है, जिससे समस्याओं का समाधान अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी तरीके से संभव हो पाता है।
जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता के साथ यह प्रयास निरंतर जारी है, जिससे क्षेत्रवासियों की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके और विकास कार्यों को गति मिले।







