आज नोएडा के सेक्टर-35 स्थित कम्युनिटी सेंटर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ‘लाल धागे (एक आत्मकथा)’ पुस्तक के लोकार्पण समारोह में सम्मिलित हुआ। यह अवसर साहित्य, अनुभव और प्रेरणादायक जीवन यात्रा को समाज के समक्ष प्रस्तुत करने का एक महत्वपूर्ण मंच रहा।
इस गरिमामय कार्यक्रम में राजस्थान के पूर्व राज्यपाल एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र जी सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे। इस प्रकार के साहित्यिक आयोजन समाज में विचारों के आदान-प्रदान, प्रेरणा और ज्ञान के प्रसार को नई दिशा देते हैं।







