आज नोएडा के सेक्टर-51 स्थित श्री 1008 श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में परम पूज्य निर्यापक पट्टाचार्य प्रथम आचार्य 108 श्रुतसागर जी मुनिराज के 839वें भव्य वर्षायोग कलश स्थापना समारोह में सम्मिलित हुआ। यह आध्यात्मिक आयोजन श्रद्धा, संयम और धार्मिक परंपराओं की गरिमा को दर्शाने वाला अत्यंत पावन अवसर रहा।
इस शुभ अवसर पर आचार्य श्री का आशीर्वाद प्राप्त कर सभी श्रद्धालुओं के साथ धर्म, आध्यात्म एवं समाज कल्याण की मंगलकामना की। ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में नैतिक मूल्यों, आस्था और एकता को सुदृढ़ करते हैं तथा जनमानस को सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं।







