जब युवा प्रतिभाएं आगे बढ़ती हैं, तभी राष्ट्र प्रगति की नई ऊंचाइयों को छूता है। इसी भावना के साथ आज नोएडा सेक्टर-27 स्थित कैंप कार्यालय पर डीपीएस नोएडा सेक्टर-132 के बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों से आत्मीय भेंट कर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कक्षा 10वीं में शिवेन माथुर एवं आलिमा मंसूर तथा कक्षा 12वीं में भाव्या कंसल, रितिशा कुमार एवं शिवांश सिंह ने अपने शानदार प्रदर्शन से न केवल अपने विद्यालय बल्कि पूरे गौतमबुद्ध नगर का नाम गौरवान्वित किया है। इन विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण वास्तव में अन्य युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
यह अत्यंत हर्ष का विषय है कि हाल ही में माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा भी इन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। यह सम्मान उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। विश्वास है कि ये सभी होनहार विद्यार्थी आने वाले समय में अपने ज्ञान, संस्कार और प्रतिभा के बल पर देश एवं समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य हेतु हार्दिक शुभकामनाएं।







