अपने पश्चिम बंगाल प्रवास के दौरान आज त्रिपुरा के लोकप्रिय एवं यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा जी से शिष्टाचार भेंट कर आत्मीय संवाद किया। इस अवसर पर विभिन्न समसामयिक विषयों, सुशासन, विकास कार्यों एवं संगठनात्मक पहलुओं पर विचारों का आदान-प्रदान हुआ। डॉ. माणिक साहा जी के नेतृत्व में त्रिपुरा में हुए विकास कार्य एवं जनकल्याणकारी योजनाएं प्रेरणादायक हैं, जो सुशासन और समर्पित नेतृत्व का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करती हैं। इस मुलाकात के दौरान दोनों राज्यों के अनुभवों, प्रशासनिक समन्वय एवं जनसेवा के बेहतर क्रियान्वयन को लेकर भी चर्चा की गई।
ऐसी शिष्टाचार भेंट न केवल आपसी सहयोग और समन्वय को सुदृढ़ करती हैं, बल्कि राष्ट्रहित में प्रभावी नीतियों और विकास की दिशा में नए आयाम भी स्थापित करती हैं।







