पश्चिम बंगाल प्रवास के दौरान आज असम के लोकप्रिय एवं यशस्वी मुख्यमंत्री श्री हिमंत बिस्वा सरमा जी से आत्मीय भेंट कर सार्थक संवाद किया। इस अवसर पर विभिन्न समसामयिक विषयों, सुशासन, विकास कार्यों एवं संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विचारों का आदान-प्रदान हुआ। श्री हिमंत बिस्वा सरमा जी के नेतृत्व में असम में हो रहे विकास कार्य, प्रशासनिक सुधार एवं जनकल्याणकारी योजनाएं उल्लेखनीय हैं, जो प्रभावी नेतृत्व और दूरदर्शी सोच का उदाहरण प्रस्तुत करती हैं। इस मुलाकात के दौरान विभिन्न राज्यों के अनुभवों को साझा करते हुए बेहतर प्रशासनिक समन्वय एवं जनसेवा को और सुदृढ़ बनाने पर भी चर्चा की गई।
ऐसी आत्मीय भेंटें आपसी सहयोग, समन्वय एवं अनुभवों के आदान-प्रदान के माध्यम से राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करती हैं और विकास के नए मार्ग प्रशस्त करती हैं।







