
NAEC (नोएडा अपैरल एक्सपोर्ट क्लस्टर) द्वारा वित्त वर्ष 2023-24 में उत्कृष्ट निर्यात प्रदर्शन करने वाले सदस्यों को सम्मानित करने हेतु आयोजित भव्य Annual Awards Ceremony में सम्मिलित हुआ।
इस अवसर पर मा. केंद्रीय मंत्री श्री गिरिराज सिंह जी, उद्योग जगत के प्रतिष्ठित सदस्य, निर्यातकगण एवं अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। समारोह में निर्यात क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले उद्यमियों को सम्मानित किया गया, जिससे औद्योगिक विकास एवं आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को और अधिक बल मिला।
नोएडा का अपैरल एवं निर्यात क्षेत्र देश की अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है तथा यह मंच उद्योगों की उपलब्धियों को प्रोत्साहित करने का प्रेरणादायी प्रयास है।






