
इंतज़ार अब समाप्त होने जा रहा है। 28 मार्च को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के भव्य उद्घाटन के साथ गौतमबुद्ध नगर एवं आसपास के क्षेत्रों के विकास को एक नई उड़ान मिलने जा रही है।
यह ऐतिहासिक परियोजना हजारों परिवारों के लिए रोजगार, निवेश और बेहतर भविष्य के नए अवसरों का द्वार खोलेगी। एयरपोर्ट के संचालन से क्षेत्र में कनेक्टिविटी सुदृढ़ होगी और औद्योगिक एवं आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी।
आइए, हम सभी इस ऐतिहासिक क्षण का स्वागत करें और विकास के इस नए युग के साक्षी बनें।






