
आज नोएडा सेक्टर-44 स्थित ग्राम छलेरा में श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर परिसर में जनकल्याण हेतु निर्मित होने वाले श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर एवं मेडिकल डायग्नोस्टिक सेंटर के भव्य भूमि पूजन कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ।
यह परियोजना आध्यात्मिक आस्था के साथ-साथ स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण योगदान प्रदान करेगी। इस पावन अवसर पर जैन समाज के धर्मावलंबियों एवं क्षेत्रवासियों में विशेष उत्साह एवं श्रद्धा का वातावरण देखने को मिला। जनसेवा और लोककल्याण की भावना से जुड़ा यह प्रयास समाज के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक सराहनीय पहल है।






