आज ग्रेटर नोएडा में अखिल भारतीय गुर्जर महासभा द्वारा आयोजित सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हुआ। इस अवसर पर राजस्थान के पूर्व राज्यपाल आदरणीय श्री कलराज मिश्र जी, भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बंशीलाल गुर्जर जी, दादरी विधायक श्री तेजपाल नागर जी सहित अनेक गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी का राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए दिया गया अतुलनीय योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने अपनी दूरदर्शिता, दृढ़ इच्छाशक्ति और नेतृत्व क्षमता से देश की एकता को मजबूत करने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उनका जीवन राष्ट्रसेवा, समर्पण और दृढ़ संकल्प की प्रेरणा देता है।
समारोह के दौरान प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को उनकी मेहनत, लगन और शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित एवं प्रोत्साहित किया गया। विद्यार्थियों का सम्मान न केवल उनके आत्मविश्वास को बढ़ाता है, बल्कि अन्य युवाओं को भी शिक्षा और उत्कृष्टता की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। अखिल भारतीय गुर्जर महासभा द्वारा राष्ट्र के महानायक सरदार पटेल जी को स्मरण करने और युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने का यह आयोजन सराहनीय रहा।







