आज कलेक्ट्रेट कार्यालय सूरजपुर में कानून व्यवस्था, राजस्व एवं माननीय मुख्यमंत्री जी के विकास प्राथमिकता कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक में गौतमबुद्ध नगर प्रभारी एवं राज्य मंत्री श्री कुँवर बृजेश सिंह जी के साथ सम्मिलित हुआ। बैठक में दादरी विधायक श्री तेजपाल नागर जी, जेवर विधायक श्री धीरेंद्र सिंह जी, नोएडा महानगर अध्यक्ष श्री महेश चौहान जी सहित सभी पदाधिकारीगण एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
इस दौरान जनहित, सुशासन, विकास कार्यों की प्रगति एवं शासन की प्राथमिकताओं को प्रभावी रूप से धरातल पर लागू करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन एवं आमजन तक लाभ पहुंचाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देशों पर भी विचार-विमर्श हुआ।







