
आज ग्रेटर नोएडा में आयोजित ‘सेवा ज्योति यात्रा विकसित भारत संकल्प सभा’ में आदरणीय केंद्रीय मंत्री श्री जेपी नड्डा जी एवं माननीय मंत्री तथा गौतमबुद्ध नगर के प्रभारी मंत्री श्री कुंवर बृजेश सिंह जी के साथ सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधिगण, पार्टी पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 25 वर्षों के सेवा, समर्पण और राष्ट्रनिर्माण के सार्वजनिक जीवन की यात्रा को स्मरण किया। उनकी जनसेवा की यह दीर्घ यात्रा देश और समाज के लिए निरंतर प्रेरणा का स्रोत है।
सेवा से संकल्प, संकल्प से सिद्धि और सिद्धि से विकसित भारत—प्रधानमंत्री जी के इसी विजन को जन-जन तक पहुँचाने और विकसित भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लिया। सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित की भावना के साथ निरंतर आगे बढ़ना ही हमारा ध्येय है।






