आज नोएडा सेक्टर-33 में भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत पुराण कथा के पावन आयोजन में सम्मिलित होकर कथा श्रवण करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस आध्यात्मिक अवसर पर साध्वी ऋतंभरा जी, पूज्य कुमार स्वामी जी महाराज सहित अन्य संत-महात्माओं एवं गुरुजनों का सान्निध्य प्राप्त हुआ।
श्रीमद्भागवत पुराण भारतीय सनातन संस्कृति, भक्ति, आध्यात्मिक ज्ञान और जीवन मूल्यों का अनुपम स्रोत है। ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में आध्यात्मिक चेतना, संस्कार और सद्भाव की भावना सुदृढ़ होती है। इस पावन आयोजन में सहभागिता कर मन को शांति एवं सकारात्मक ऊर्जा की अनुभूति हुई।
भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित यह धार्मिक आयोजन श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक परंपराओं के संरक्षण का सुंदर उदाहरण है।







