आज नोएडा के सेक्टर-33 में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान-2026 के अंतर्गत आयोजित जिला प्रशिक्षक वर्ग के प्रशिक्षण कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ। इस अवसर पर पार्टी के जिला पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ताओं के क्षमता निर्माण, संगठन के सुदृढ़ीकरण एवं संगठन के माध्यम से जनसेवा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा की गई तथा कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया गया।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री लक्ष्मीकांत बाजपेयी जी, नोएडा विधायक श्री पंकज सिंह जी, नोएडा महानगर अध्यक्ष श्री महेश चौहान जी, पूर्व मंत्री श्री नवाब सिंह नागर जी, पूर्व राज्यसभा सांसद श्रीमती कांता कर्दम जी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।







