आज ग्रेटर नोएडा में विवांता ग्लोबल स्कूल का उद्घाटन किया तथा इस अवसर पर स्कूल की प्रबंधन टीम, प्रिय छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों को संबोधित किया। शिक्षा के क्षेत्र में इस प्रकार के आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण संस्थानों की स्थापना से क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण और नई संभावनाएं प्राप्त होंगी।
इस अवसर पर उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं तथा शिक्षकों और प्रबंधन टीम के प्रयासों की सराहना की।
इस कार्यक्रम के दौरान गौतमबुद्ध नगर जिलाध्यक्ष श्री अभिषेक शर्मा जी एवं दादरी विधायक श्री तेजपाल नागर जी भी उपस्थित रहे।







