आज नोएडा के सेक्टर-51 में भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा आयोजित हरियाली तीज महोत्सव कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ। इस अवसर पर उपस्थित सभी मातृशक्ति एवं आयोजन से जुड़े सम्मानित सदस्यों से आत्मीय भेंट एवं संवाद किया।
भारतीय संस्कृति, परंपरा और लोकाचार से जुड़े ऐसे आयोजन हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का सुंदर माध्यम हैं। हरियाली तीज जैसे पर्व हमारी परंपराओं में उल्लास, सौहार्द और सामाजिक एकता की भावना को और अधिक सुदृढ़ करते हैं।







