हाथों में तिरंगा और भारत माता की जय के उद्घोष के साथ आज नोएडा में आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में गौतमबुद्ध नगर प्रभारी मंत्री श्री कुँवर बृजेश सिंह जी, प्रिय क्षेत्रवासियों, पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ताओं के साथ सम्मिलित हुआ। राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत इस यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना को अभिव्यक्त किया।
इस अवसर पर नोएडा विधायक श्री पंकज सिंह जी, पार्टी के पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री सतेंद्र शिशोदिया जी, नोएडा महानगर अध्यक्ष श्री महेश चौहान जी तथा पूर्व नोएडा महानगर अध्यक्ष श्री मनोज गुप्ता जी सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे। भव्य तिरंगा यात्रा ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को और अधिक सशक्त किया।







