हर दीप में शुभकामना, हर प्रकाश में विश्वास। 🪔🇮🇳 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर आज नोएडा के ग्राम बरौला, सेक्टर-43 शनि मंदिर में पार्टी के पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ता बंधुओं के साथ दीप प्रज्ज्वलित किए। इस अवसर पर प्रधानमंत्री जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर राष्ट्रसेवा के लिए मंगलकामना की।
सेवा, समर्पण और राष्ट्रनिर्माण की भावना को आगे बढ़ाने का यह संकल्प हम सभी के लिए प्रेरणादायी है। दीप प्रज्ज्वलन के माध्यम से जनसेवा और राष्ट्रहित के प्रति अपने संकल्प को और मजबूत करने का संदेश दिया। आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।







