आज नोएडा के सेक्टर-39 स्थित डीएयूओ कार्यालय में आयुष विभाग द्वारा आयोजित 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ। इस अवसर पर पंचकर्म केंद्र का उद्घाटन किया तथा चिकित्सा शिविर का अवलोकन कर उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
आयुर्वेद हमारी प्राचीन चिकित्सा परंपरा और स्वस्थ जीवनशैली का महत्वपूर्ण आधार है। आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति के माध्यम से स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और जनसामान्य तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाने के प्रयास समाज के लिए उपयोगी हैं। ऐसे आयोजन लोगों को पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।







