आज दादरी विधानसभा के कुलेसरा स्थित संजय विहार में आयोजित सांस्कृतिक रागिनी कार्यक्रम एवं स्वागत समारोह में दादरी विधायक श्री तेजपाल नागर जी एवं गौतमबुद्ध नगर जिलाध्यक्ष श्री अभिषेक शर्मा जी के साथ सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हुआ। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों से आत्मीय भेंट एवं संवाद किया तथा कार्यक्रम में उपस्थित लोगों का स्नेह और अपनापन प्राप्त हुआ।
हमारी समृद्ध लोक संस्कृति, रागिनी और पारंपरिक सांस्कृतिक आयोजन हमारी माटी, विरासत और सामाजिक एकता की पहचान हैं। ऐसी लोक परंपराएँ हमारी सांस्कृतिक जड़ों को मजबूत करने के साथ-साथ नई पीढ़ी को अपनी गौरवशाली विरासत से जोड़ने का कार्य करती हैं। लोक संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के ऐसे प्रयास निरंतर आगे बढ़ते रहें, यही हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।







