नई दिल्ली में सांसदों हेतु नवनिर्मित आवासों का निरीक्षण

आज नई दिल्ली में माननीय सांसद गण के लिए बनाए गए नवनिर्मित आवासों का निरीक्षण किया। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों से संवाद कर आवासों की सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

नई दिल्ली में लोकसभा आवासन समिति (2025-26) की तीसरी बैठक की अध्यक्षता

आज नई दिल्ली स्थित संविधान सदन में लोकसभा की आवासन समिति (2025-26) की तीसरी बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में माननीय सदस्यगण एवं अधिकारियों के साथ सांसद आवास से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। समिति ने बेहतर आवासीय सुविधाएँ एवं आवश्यक सुधारों पर गहन विचार-विमर्श किया।

नई दिल्ली में आवास समिति की बैठक

आज नई दिल्ली में हाउसिंग कमेटी के अधिकारियों के साथ आवास समिति की बैठक की। बैठक के दौरान सांसद आवास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई तथा बेहतर आवासीय व्यवस्थाओं को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए गए।

भारत के 15वें उपराष्ट्रपति पद पर मा. श्री सी. पी. राधाकृष्णन जी को बधाई

भारत के 15वें उपराष्ट्रपति पद पर निर्वाचित होने पर मा. श्री सी. पी. राधाकृष्णन जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपकी विनम्रता, समर्पण और अनुभव हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। विश्वास है कि आपके मार्गदर्शन में राज्यसभा की गरिमा और हमारे लोकतांत्रिक मूल्य और अधिक सशक्त होंगे।