आज ग्रेटर नोएडा स्थित कैंप कार्यालय पर प्रिय क्षेत्रवासियों से आत्मीय भेंट कर उनकी समस्याओं और सुझावों को सुना। जनसुनवाई के दौरान प्राप्त विषयों पर तुरंत कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस पहल का उद्देश्य क्षेत्र के नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करना, प्रशासन और जनता के बीच संवाद को मजबूत बनाना तथा विकास कार्यों को गति देना है।
नागरिकों के साथ इस प्रकार के नियमित संवाद से समस्याओं की पहचान और समाधान दोनों ही अधिक प्रभावी तरीके से हो पाते हैं।







