
आज ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर स्थित पुलिस कलेक्टरेट में जिला प्रशासनिक अधिकारियों के साथ आयोजित समीक्षा बैठक में सम्मिलित होकर जनपद में संचालित विभिन्न विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कानून व्यवस्था की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की।
बैठक में डबल इंजन की सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की प्रगति, समयबद्ध क्रियान्वयन तथा आमजन तक उनके प्रभावी लाभ पहुंचाने के विषय पर गंभीर चर्चा की गई। सुशासन, पारदर्शिता एवं जनसुविधाओं को और सुदृढ़ बनाने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर मा. राज्य मंत्री एवं प्रभारी मंत्री गौतमबुद्ध नगर श्री Kunwar Brijesh Singh जी सहित अन्य माननीय जनप्रतिनिधिगण एवं वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।






