
आज नोएडा सेक्टर-27 स्थित कैंप कार्यालय पर प्रिय क्षेत्रवासियों से भेंट कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना तथा उनके समाधान के लिए संबंधित विषयों पर चर्चा की। इसके साथ ही नवनियुक्त जिला कार्यसमिति के सदस्यों से संवाद कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, जनसेवा के कार्यों को गति देने तथा क्षेत्रवासियों के साथ निरंतर संवाद बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। ऐसे संवाद कार्यक्रम जनप्रतिनिधि और जनता के बीच विश्वास, समन्वय एवं सहभागिता को मजबूत करते हैं।






