सशक्त संगठन, विकसित राष्ट्र एवं जनसेवा के संकल्प के साथ आज गौतमबुद्ध नगर के ग्रेटर नोएडा में आयोजित “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026” के अंतर्गत जिला प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर संगठन की कार्यपद्धति, राष्ट्रहित, जनसेवा एवं कार्यकर्ताओं की भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक एवं विस्तृत चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं का उत्साह, समर्पण और संगठन के प्रति उनकी निष्ठा अत्यंत प्रेरणादायी रही, जो संगठन को निरंतर सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
इस प्रशिक्षण महाअभियान में दादरी विधायक श्री तेजपाल नागर जी, पश्चिमी क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री सतेंद्र शिशोदिया जी, गौतमबुद्ध नगर जिलाध्यक्ष श्री अभिषेक शर्मा जी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण की गरिमामयी उपस्थिति रही।







