आज इंदिरा गांधी कला केंद्र, सेक्टर 6, नोएडा में आयोजित “विकसित भारत संकल्प सम्मेलन” में गौतमबुद्ध नगर प्रभारी एवं उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री माननीय श्री कुँवर बृजेश सिंह जी के साथ सम्मिलित हुआ। इस अवसर पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा उपस्थित जनों से संवाद कर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों की उपलब्धियों, सेवा, सुशासन, जनकल्याण एवं विकसित भारत के संकल्प पर विस्तार से विचार साझा किए।
कार्यक्रम के दौरान राष्ट्र निर्माण में जनभागीदारी की भूमिका को सशक्त बनाने एवं विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने हेतु सभी से मिलकर कार्य करने का आह्वान किया गया।







