प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के अंतर्गत राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय शिक्षा संस्थान, सेक्टर 62, नोएडा में आयोजित प्रोत्साहन राशि वितरण कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ। इस अवसर पर युवाओं को प्रोत्साहन राशि प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनने, नए अवसरों को अपनाने एवं रोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। यह पहल युवा शक्ति को सशक्त बनाते हुए उन्हें देश के विकास में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित करती है।
‘विकसित भारत’ के संकल्प के साथ यह योजना युवाओं को रोजगार, कौशल एवं आत्मनिर्भरता से जोड़कर राष्ट्र निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।







