
आज यमुना सिटी, सेक्टर-10 में माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी एवं केंद्रीय रेल, सूचना एवं इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी की गरिमामयी उपस्थिति में अंबर इंटरप्राइजेज एवं एसेंट सर्किट्स के इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग प्लांट के शिलान्यास कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्री भूपेंद्र यादव जी, उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री श्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी जी, मंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना जी, गौतमबुद्ध नगर प्रभारी एवं राज्य मंत्री श्री कुँवर बृजेश सिंह जी, क्षेत्र के सभी सम्मानित विधायकगण, पार्टी पदाधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
यह ऐतिहासिक निवेश उत्तर प्रदेश को इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सेमीकंडक्टर निर्माण के क्षेत्र में नई पहचान देगा तथा युवाओं के लिए रोजगार के व्यापक अवसर सृजित करेगा। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास और औद्योगिक प्रगति के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।






