संविधान हत्या दिवस के अवसर पर सेक्टर-27 क्लब, नोएडा में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री श्री मनसुख मांडविया जी के साथ सम्मिलित हुआ। इस अवसर पर पश्चिमी क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री नवाब सिंह नागर जी, नोएडा महानगर अध्यक्ष श्री महेश चौहान जी, भाजपा प्रवक्ता श्री गोपाल कृष्ण अग्रवाल जी सहित पदाधिकारीगण, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान संविधान की आत्मा, लोकतांत्रिक मूल्यों एवं उन सभी संघर्षों को नमन किया गया, जिन्होंने देश में लोकतंत्र की रक्षा एवं जन अधिकारों की पुनर्स्थापना के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। साथ ही लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त बनाए रखने एवं राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प भी दोहराया गया।







