लोकसभा की हाउस कमेटी (2025-26) के सम्मानित सदस्यों के साथ आज नई दिल्ली में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में सहभागिता की। बैठक के दौरान विभिन्न प्रशासनिक विषयों, जनसुविधाओं के सुदृढ़ीकरण एवं व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही जनप्रतिनिधियों एवं आमजन से जुड़े मुद्दों के प्रभावी समाधान पर भी विचार-विमर्श हुआ।
इस अवसर पर गौतमबुद्ध नगर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर के अध्ययन भ्रमण एवं उससे संबंधित व्यवस्थाओं पर भी चर्चा की गई, जिससे क्षेत्र के विकास एवं आधारभूत संरचना को और सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल सुनिश्चित हो सके।







