आज नोएडा के सेक्टर-34 एवं सेक्टर-122 में आयोजित महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी की पावन जगन्नाथ रथ यात्रा में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस दिव्य अवसर पर रथ यात्रा में शामिल सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। यह पावन यात्रा आस्था, भक्ति और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है, जो समाज में सकारात्मक ऊर्जा और आध्यात्मिक भावनाओं का संचार करती है। भगवान जगन्नाथ जी से प्रार्थना है कि वे सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें।
जय जगन्नाथ!







